[aioseo_breadcrumbs]

उत्तराखंड – दिव्यांशु जटराणा हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर राष्ट्रीय लोकदल की पहल

Share This Article

नई दिल्ली —-

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के निर्देशानुसार, देहरादून स्थित Uttaranchal University, B.Tech के छात्र, मुजफ्फरनगर निवासी दिव्यांशु जटराणा की हत्या के गंभीर प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय लोकदल ने सक्रिय पहल की है।

इसी क्रम में बिजनौर से सांसद माननीय चंदन चौहान जी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी से मुलाकात कर मामले में त्वरित एवं निष्पक्ष न्याय सुनिश्चित करने की मांग की।

 

माननीय जयंत चौधरी जी के निर्देश पर सांसद चंदन चौहान जी ने सीधे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी से भेंट कर मामले को गंभीरता से उठाया।

हत्याकांड में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी एवं सख्त सजा सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया।

 

दिवंगत छात्र के परिजनों को उचित आर्थिक सहायता एवं सरकारी सहयोग प्रदान करने की मांग की गई।

भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु कानून-व्यवस्था को और सख्त एवं प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।

 

सांसद चंदन चौहान जी ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय लोकदल पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

संसद श्री चंदन चौहान जी ने कहा देहरादून शिक्षा का हब है पूरे हिंदुस्तान से विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने देहरादून आते है इसलिए शैक्षणिक संस्थानों में छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करना समय की मांग है, जिसके लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता बताई गई।

 

राष्ट्रीय लोकदल इस दुखद घटना की कड़ी निंदा करते हुए यह दोहराता है कि निर्दोष छात्र दिव्यांशु जटराणा को न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता है। पार्टी न्याय की मांग के साथ पूरी प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है और दोषियों को कठोर सजा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास जारी रखेगी।

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने कहा कि आप मेरी तरफ केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह जी को आश्वस्त कर दे कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा

तथा अपराधियों को कठोर सजा मिलेगी।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This