[aioseo_breadcrumbs]

SSP मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा द्वारा सीओ भोपा कार्यालय एवं आवास का किया गया उद्घाटन

Share This Article

दिनांक 27.03.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा द्वारा थाना भोपा क्षेत्रान्तर्गत नवनिर्मित क्षेत्राधिकारी (CO) भोपा कार्यालय एवं क्षेत्राधिकारी आवास का विधि-विधान के साथ फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि नवीन कार्यालय के संचालन से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा आमजन को त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। उल्लेखनीय है कि थाना भोपा क्षेत्र में स्थित प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थल शुक्रतीर्थ पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक आते-जाते रहते हैं। ऐसे में क्षेत्राधिकारी कार्यालय के स्थापित होने से स्थानीय नागरिकों एवं आगंतुकों को सुरक्षा एवं सहायता के बेहतर साधन उपलब्ध होंगे, जिससे जनविश्वास में वृद्धि होगी। उद्घाटन के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा वहां उपस्थित बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों (जैसे 1090, 112, 181 आदि) की जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी भोपा  देववृत्त वाजपेई, क्षेत्राधिकारी सदर डॉ0 रविशंकर, क्षेत्राधिकारी जानसठ  रुपाली रॉय सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This