[aioseo_breadcrumbs]

शहर शमशान घाट के आसपास कमर्शियल एवं आवासीय कॉलोनी शत्रु संपत्ति की भूमि को कब्जा मुक्त करने के उद्देश्य से हिंदू संघर्ष समिति ने दिया ज्ञापन

Share This Article

हिंदू संघर्ष समिति ने आज इस बड़े भूमि घोटाले के संबंध में जिला अधिकारी के नाम विज्ञापन दिया है l उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस की सरकार है पूरे उत्तर प्रदेश में भूमाफियाओं के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है एवं सरकारी भूमि को वापस लिया जा रहा है l

मुजफ्फरनगर शहर में भी ऐसा ही एक भूमि घोटाला सामने आया है l

 

हिंदू संघर्ष समिति आशा करती है कि जिलाधिकारी महोदय इसमें जांच कराकर सख्त कार्यवाही करेंगे l

 

ज्ञापन

सेवा में

जिला अधिकारी

जनपद मुजफ्फरनगर

 

विषय- खसरा संख्या 1454 ग्राम शहाबुद्दीनपुर अंदर हदूद की रकबई 1211/1 फसली 1359 शत्रु संपत्ति को बेचे जाने के कारण इस कार्य मे लिप्त भू माफियाओ पर कार्रवाई करने एवं सरकारी भूमि को वापस लेने के संबंध में

 

 

आपको अवगत कराना है कि कुछ भूमाफियाओं द्वारा ग्राम शहाबुद्दीनपुर अंदर हदूद के खसरा संख्या 1454 की रकबई 1211/1 जो कि शत्रु संपत्ति जिया मोहम्मद व मोहम्मद सफी हज़ज़्म जो कि बंटवारे के समय पाकिस्तान चले गए थे,की भूमि को जिसमें मरघट की भूमि स्थापित है,को शहर के राजनीतिक एवं राजस्व कर्मियों के साथ मिलकर अवैध तौर पर बंदर बाट करते हुए अपने नाम पर अंकित कराकर सरकारी संपत्ति से करोड़ों रुपया हड़प कर अपना व्यवसाय स्थापित किया हुआ है,जो की पूर्ण रूप से अवैध है l जिसमें सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगा दिया गया है यह लोग गिरोह बनाकर कार्य कर रहे है l योगी आदित्यनाथ जी की जीरो टॉलरेंस की सरकार में भूमाफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई समस्त उत्तर प्रदेश में की जा रही है एवं सरकारी भूमि को पुन प्राप्त किया जा रहा है lअतः इन गिरोह बनाकर भूमि हड़पने का कार्य करने वाले लोगों के खिलाफ भी जनपद मुजफ्फरनगर में कार्रवाई करना अत्यंत आवश्यक है l

 

अतः श्रीमान जी से प्रार्थना है कि उक्त प्रकरण की वर्ष फसली 1359 से 14 17 तक जांच कराकर सरकारी संपत्ति को हड़पने वाले भू माफियाओं एवं उनका साथ देने वाले राजस्व कर्मचारीयो के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही करने के आदेश पारित करने का कष्ट करें l

ज्ञापन देने वालों में अरुण प्रताप सिंह, पवन मित्तल पवन पांचाल संजय वाल्मीकि वैभव यादव पंकज त्यागी राजेश शर्मा राजेंद्र धीमान आदि मौज़ूद रहे l

 

धन्यवाद

शुभेच्छु

अरुण प्रताप सिंह

मो – 9045050008,9557680879

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This