[aioseo_breadcrumbs]

धूमधाम से आयोजित होगा भगवान श्री बालाजी जन्मोत्सव,13 दिवसीय महोत्सव का होना होगा सुंदर आयोजन, स्वर्ण रथ पर सवार होकर दर्शन देंगे भगवान श्री बालाजी

Share This Article

मुजफ्फरनगर – प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान  राम के परम भक्त श्री बालाजी का जन्मोत्सव धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है जिसको लेकर भगवान श्री बालाजी के सभी भक्त उत्साहित है

 

कार्यक्रम सोमवार, 23 मार्च से शनिवार, 04 अप्रैल 2026 तक तक विशाल मेले के रूप में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा और भक्ति, संगीत और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

 

जन्मोत्सव का शुभारंभ सोमवार, 23 मार्च को प्रातः 9 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। यह यात्रा मन्दिर प्रांगण से शुरू होकर नई मण्डी के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करेगी। मन्दिर समिति ने मातृशक्ति से आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस कलश यात्रा में सम्मिलित होकर धर्म लाभ उठाएं। इसी दिन से 31 मार्च तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से सायं 7 बजे तक श्री बालाजी सत्संग भवन में अंतरराष्ट्रीय कथावाचक श्री शांतनु जी महाराज (प्रयागराज) द्वारा भव्य ‘श्री रामचरित मानस कथा महायज्ञ’ का वाचन किया जाएगा।

 

जन्मोत्सव का मुख्य आकर्षण बृहस्पतिवार, 2 अप्रैल 2026 (चैत्र शुक्ल पूर्णिमा) को होने वाला भगवान श्री बालाजी महाराज का स्वर्ण रथ पर दर्शन होगा।

प्रातः 6:30 बजे मन्दिर में भगवान का अलौकिक स्वर्ण श्रृंगार, महाआरती और छप्पन भोग का आयोजन होगा। इसके पश्चात प्रातः 9 बजे भगवान श्री बालाजी महाराज स्वर्ण रथ पर विराजमान होकर अपने भक्तों के कल्याण हेतु नगर भ्रमण पर निकलेंगे और भक्तों को दर्शन देंगे

यह शोभायात्रा नवीन मण्डी स्थल, मुनीम कालोनी, जैन कन्या इण्टर कालेज, गौशाला रोड, पुरानी गुड़ मण्डी, अंसारी रोड, सर्राफा बाजार, शिव चौक, शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई गाँधी कालोनी के प्रमुख मार्गों से होते हुए मन्दिर प्रांगण में सम्पन्न होगी।

 

शोभायात्रा को भव्य बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। उत्तर भारत के 5 प्रमुख बैण्ड, ढोल-ताशे और शानदार आतिशबाजी के साथ-साथ बाबा श्याम खाटू वाले, बाबा अमरनाथ, महाकाल, बांके बिहारी और प्रभु श्रीराम की दिव्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

शुक्रवार, 3 अप्रैल को भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें हापुड़ से संजू शर्मा और लुधियाना से राजू भारती जैसे प्रसिद्ध भजन गायक बाबा का गुणगान करेंगे।

शनिवार, 04 अप्रैल को प्रातः 8 बजे संकटमोचन हवन के बाद दोपहर 12 बजे से विशाल भण्डारा शुरू होगा, जो बाबा की इच्छा तक चलता रहेगा

 

मन्दिर समिति के संस्थापक मुख्य चन्द्रकिरण गर्ग ‘गुरु जी’, प्रधान हरिशंकर तायल और मंत्री कुलदीप कुमार ने सभी भक्तों से सपरिवार सम्मिलित होने और अपने प्रतिष्ठानों व घरों को सजाकर बाबा का स्वागत करने का करबद्ध निवेदन किया है। साथ ही, मुजफ्फरनगर की यातायात व्यवस्था को देखते हुए समिति ने भक्तों से अपील की है कि शोभायात्रा में शामिल डीजे के आकार और ध्वनि (Base) को नियंत्रित रखें ताकि व्यवस्था बनी रहे। इस विशाल आयोजन में सुरेश चन्द बंसल, सुनील तायल, राकेश अरोरा, विजय बंसल सहित मन्दिर समिति के समस्त पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहेगा।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This