[aioseo_breadcrumbs]

थाना मवाना पुलिस द्वारा 03 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से नकली NCERT की पुस्तकों की बड़ी खेप व घटना में प्रयुक्त 02 वाहन बरामद

Share This Article

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ द्वारा अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी मवाना के कुशल पर्यवेक्षण में थाना मवाना पुलिस द्वारा दिनांक 20.03.2026 को ग्राम कुड़ी कमालपुर नहर पुल पर चेकिंग के दौरान 02 वाहनों से NCERT की लगभग 2,000 नकली पुस्तकें बरामद की गईं। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर ग्राम मटौरा स्थित गोदाम से करीब 11,000 अतिरिक्त नकली पुस्तकें भी बरामद हुईं। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि ये पुस्तकें अवैध रूप से छापकर बाजार में सप्लाई की जा रही थीं। विशेषज्ञ टीम द्वारा बरामद पुस्तकों की कीमत लगभग 15 लाख रुपये आंकी गई है। इस संबंध में थाना मवाना पर मु0अ0सं0-111/2026 धारा 318(4), 349 बी.एन.एस. & 63 काॅपीराइट एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-*

1.राहुल यादव पुत्र स्व0 उमेश यादव किशनपुरा मल्याना बागपत रोड़ थाना टीपीनगर, मेरठ।

2.राहुल राणा पुत्र जगत सिंह निवासी माधवपुरम दिल्ली रोड थाना ब्रह्मपुरी, मेरठ।

3.बाबर पुत्र रशीद अहमद मौहल्ला तिहाई सत्संग भवन थाना मवाना, मेरठ।

*अभि0 राहुल राणा उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*

1.मु0अ0सं0- 58/22 धारा- 13 जुआ अधि0 थाना ब्रह्मपुरी, मेरठ।

2.मु0अ0सं0- 534/16 धारा- 323, 332, 353, 427, 506 भादवि व 60 आबकारी अधि0 थाना ब्रह्मपुरी मेरठ।

3.मु0अ0सं0- 111/2026 धारा- 318(4), 349 बी.एन.एस. & 63 कापीराइट एक्ट थाना मवाना मेरठ।

*बरामदगी का विवरण-*

1.कुल 13000 NCERT की पुस्तक

2.वैगन आर कार UP 15HT 2XXX (घटना में प्रयुक्त)

3.टाटा Ace UP 15ET XXX1 (घटना में प्रयुक्त)

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This