22 फरवरी दिन रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरठ में अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आ रहे हैं जिसमें मेरठ निवासियों के लिए मेट्रो ट्रेन पूरी तरह से संचालित करने के लिए शुभारंभ करेंगे, इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रहेंगे, उसी के अंतर्गत सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टिगत कड़ी व्यवस्था की गई है जिसमें मेरठ की ओर आने वाले सभी वाहनों का रूट भी डायवर्जेंन किया गया है, इसलिए मेरठ की ओर यात्रा करने वाले सभी नागरिक एक बार रूट प्लान देखकर ही यात्रा करें ताकि किसी तरह की कोई परेशानी ना हो और सुगमता से यात्रा कर सके










