थाना भोपा पुलिस द्वारा ए0टी0एम0 मे चोरी का प्रयास करने से सम्बन्धित अभियोग में प्रकाश में आये 1 अभियुक्त को अवैध शस्त्र के साथ किया गया गिरफ्तार
थाना भोपा पुलिस द्वारा ए0टी0एम0 मे चोरी का प्रयास करने से सम्बन्धित अभियोग में प्रकाश में आये 1 अभियुक्त को अवैध शस्त्र के साथ किया गया गिरफ्तार

अपर पुलिस महानिदेशक “मेरठ जोन मेरठ” एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक “सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर” के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी भोपा देववृत्त वाजपेई, थाना प्रभारी भोपा जसवीर सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना भोपा पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 25/01/2026 को समय करीब 16.51 बजे पंजाब नेशनल बैंक मोरना के एटीएम मशीन से छेडखानी कर चोरी का प्रयास करने के सम्बन्ध थाना भोपा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 33/2026 धारा – 305/62/331(3) बीएनएस में प्रकाश में आये अभियुक्त अजय पुत्र तीरथपाल निवासी तुगलकपुर कम्हेडा थाना पुरकाजी जनपद मुजफ्फरनगर को अवैध तमंचा मय कारतूस व उपरोक्त अभियोग से सम्बन्धित नगदी के साथ भोकरहडी बिजली घर के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त से बरामदगी के सम्बन्ध में थाना भोपा पर मु0अ0सं0 46/2026 धारा – 3/25 आर्मस एक्ट पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना भोपा पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम/पता—*
1- अजय पुत्र तीरथपाल नि0 तुगलकपुर कम्हेडा थाना पुरकाजी जनपद मुजफ्फरनगर
*बरामदगी का विवरण –*
*1-* एक अदद तमंचा 315 बोर मय एक जिंदा कारतूस
*2-* 2620 रूपये नगद (थाना भोपा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 33/2026 धारा – 305/62/331(3) बीएनएस से सम्बन्धित)
*गिरफ्तार करने वाली टीम—*
1. उ0 नि0 विवेक चौधरी थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।
2- उ0नि0 मनोज कुमार थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।
3-उ0नि0 साजिद खान थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।
4- कान्स0 1711 अमित कुमार थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।
*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*
