मुजफ्फरनगर

थाना भोपा पुलिस द्वारा अवैध शस्त्रों की खरीद-फरोख्त करने वाले दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, अवैध शस्त्र मय कारतूस बरामद

थाना भोपा पुलिस द्वारा अवैध शस्त्रों की खरीद-फरोख्त करने वाले दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, अवैध शस्त्र मय कारतूस बरामद

अपर पुलिस महानिदेशक  “मेरठ जोन मेरठ” एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक “सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर” के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फरनगर  संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी भोपा  देववृत्त वाजपेई, थाना प्रभारी भोपा  जसवीर सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना भोपा पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।

 

थाना भोपा पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान अवैध अस्लाहो की तस्करी( खरीद फरोख्त) करने वाले अभियुक्तगत 1.प्रद्युमन सहरावत उर्फ राजन पुत्र अनुज कुमार बताया निवासी कस्बा भोकरहेडी थाना भोपा मु0नगर 2. निखिल उर्फ फाटा पुत्र ओमवीर सिंह निवासी ग्राम भौकरहेडी थाना भोपा मु0नगर को दिनांक 19-02-26 को अवैध शस्त्रों के साथ धीराहेडी तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध थाना भोपा पर मु0अ0स0 46/26 धारा 3/5/25 आर्मस एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना भोपा पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम/पता—*

*1.* प्रद्युमन सहरावत उर्फ राजन पुत्र अनुज कुमार बताया निवासी कस्बा भोकरहेडी थाना भोपा मु0नगर

*2.* निखिल उर्फ फाटा पुत्र ओमवीर सिंह निवासी ग्राम भौकरहेडी थाना भोपा मु0नगर

 

*बरामदगी का विवरण –*

1- एक अदद मस्कट 12 बोर मय एक जिंदा कारतूस

2- एक अदद तमंचा 315 बोर मय एक जिंदा कारतूस

 

*गिरफ्तार करने वाली टीम —*

1. उ0नि0 सपन चौधरी थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।

2- उ0नि0  सुमित चौधरी थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।

3-है0का0 890 तेजेन्द्र सिंह ,थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।

4-है0 का0 826 नरेन्द्र कुमार थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।

5- का0 104 संजीव कुमार थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।

 

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!