[aioseo_breadcrumbs]

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर द्वारा जनपद को प्राप्त नवीन वज्र वाहन का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन/लोकार्पण किया गया

Share This Article

दिनांक 04.02.2026 को जनपद मुजफ्फरनगर को प्राप्त हुए नवीन वज्र वाहन का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर  संजय कुमार वर्मा  द्वारा फीता काटकर एवं विधिवत पूजन कर लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर जनपद के अन्य पुलिस अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। यह वज्र वाहन अत्याधुनिक सुरक्षा एवं संचार सुविधाओं जैसे-इंटरकॉम, सीसीटीवी, और सुरक्षित केबिन जैसी आधुनिक सुविधाएँ से सुसज्जित है, जिससे कानून व्यवस्था बनाए रखने, भीड़ नियंत्रण, आपात स्थितियों एवं संवेदनशील परिस्थितियों में प्रभावी पुलिस कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी। इस वाहन के शामिल होने से जनपद पुलिस की कार्यक्षमता, त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता तथा आमजन की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कहा गया कि इस प्रकार के आधुनिक संसाधनों से पुलिस बल को अपने कर्तव्यों के निर्वहन में और अधिक मजबूती मिलेगी तथा जनपद में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने में सहायता प्राप्त होगी।

 

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This