[aioseo_breadcrumbs]

पुलिस अधीक्षक नगर, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना छपार पर किया गया समाधान दिवस का आयोजन, जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया

Share This Article

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 24.01.2026 को पुलिस अधीक्षक नगर  सत्यनारायण प्रजापत महोदय द्वारा थाना छपार पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस के दौरान उनके द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक नगर  द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त उनके द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित लोगों को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर डॉ0 रवि शंकर, थानाध्यक्ष छपार  मोहित कुमार सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

 

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This