[aioseo_breadcrumbs]

उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं अपर जिला अधिकारी न्यायिक द्वारा समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी गणों को जिला पंचायत सभागार में दिलाई गई राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता की शपथ

Share This Article

मुजफ्फरनगर 24 जनवरी 2026

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी 25 जनवरी, 2026 को सौलहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिला पंचायत सभागार में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार सिंह एवं अपर जिला अधिकारी न्यायिक श्री सुशील कुमार की अध्यक्षता में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत सभागार में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई।

शपथ दिलाते हुए उन्होंने कहा कि

“हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगें तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एंव शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगें ।”

इस अवसर पर समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This