[aioseo_breadcrumbs]

साइबर हेल्पडेस्क थाना खतौली द्वारा आवेदक से धोखाधड़ी कर निकाली गई सम्पूर्ण धनराशि ₹2,00,000/- वापस कराई गई

Share This Article

जनपद मुजफ्फरनगर में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  संजय कुमार वर्मा  के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ के निकट पर्यवेक्षण में साइबर हेल्पडेस्क थाना खतौली द्वारा एक आवेदक से धोखाधड़ी कर निकाली गई सम्पूर्ण धनराशि ₹2,00,000/- उनके बैंक खाते में वापस कराई गई है।

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 25.09.2025 को आवेदक श्री दीपक कुमार पुत्र फतेह सिंह निवासी ग्राम चिंदोरा, थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना खतौली साइबर हेल्पडेस्क पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके खाते से ₹2,00,000/- की धनराशि साइबर धोखाधड़ी कर निकाल ली गई है। प्राप्त तहरीर के आधार पर साइबर हेल्पडेस्क थाना खतौली द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मु0अ0सं0 412/2025 धारा 66डी आईटी एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा संबंधित बैंक खातों को तत्काल फ्रीज कराया गया। घटना में प्रकाश में आए 02 अभियुक्तों के कब्जे से ₹60,000/- नगद बरामद किए गए तथा शेष ₹1,40,000/- माननीय न्यायालय के आदेश से पीड़ित के खाते में वापस कराए गए। इस प्रकार आवेदक की सम्पूर्ण धनराशि ₹2,00,000/- वापस कराई गई।

 

✅ *मुजफ्फरनगर पुलिस जनपदवासियों से अपील करती है कि प्रलोभन में आकर किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। अपना खाता संख्या, पिन, ओटीपी, सीवीवी नंबर आदि किसी के साथ साझा न करें। साइबर फ्रॉड/धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें अथवा मुजफ्फरनगर साइबर सेल 9454401617 या निकटतम थाने स्थित साइबर हेल्प सेंटर से संपर्क करें।*

 

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This