[aioseo_breadcrumbs]

आगामी गणतंत्र दिवस को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक नगर, मुजफ्फरनगर द्वारा जनपद में चलाया गया सघन चेकिंग अभियान

Share This Article

आगामी गणतंत्र दिवस को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 18.01.2026 को पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत द्वारा थानाक्षेत्र सिविल लाईन के महावीर चौक पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। महोदय स्वयं मौके पर उपस्थित रहकर वाहनों की चेकिंग कराते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर कड़ी निगरानी बनाए रहे। इसी क्रम में जनपद की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं, अंतर्जनपदीय सीमाओं एवं प्रमुख मार्गों पर भी पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि को रोका जा सके। चैकिंग के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के0 मिश्रा, प्र0नि0 सिविल लाइन  आशुतोष कुमार सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।

 

साथ ही “नो हेलमेट-नो हाईवे” अभियान के अंतर्गत जनपद में नियमित रूप से चेकिंग की जा रही है तथा दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने तथा यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरुक किया गया, वहीं हेलमेट पहनकर दोपहिया वाहन चलाने वाले चालकों की प्रशंसा करते हुए उनकी सराहना की गई तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले आदतन वाहन चालकों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही अमल में लाई गयी।

 

*अपील-* मुजफ्फरनगर पुलिस जनपद के समस्त नागरिकों से अपील करती है कि वे पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें, यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

 

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This