मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर – पुरकाजी पुलिस द्वारा 3 शातिर चोर अभियुक्तगण गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर - पुरकाजी पुलिस द्वारा 3 शातिर चोर अभियुक्तगण गिरफ्तार

अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक , सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक , जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत क्षेत्राधिकारी सदर डॉ0 रविशंकर तथा थानाध्यक्ष पुरकाजी जयवीर सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 28.11.2025 को वादी द्वारा थाना पुरकाजी पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि अज्ञात चोरों द्वारा उनकी मोटरसाइकिल को चोरी कर लिया गया है जिसके सम्बन्ध में थाना पुरकाजी पर मु0अ0सं0- 218/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। इसके साथ ही दिनांक 14.01.2026 को वादी द्वारा थाना पुरकाजी पुलिस को अवगत कराया गया कि अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर के बाहर खडी बुग्गी को चोरी कर लिया गया है। जिसके सम्बन्ध में मु0अ0सं0- 07/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। उच्चाधिकारीगण द्वारा उक्त घटनाओं के सफल अनावरण हेतु थाना पुरकाजी पर पुलिस टीमों का गठन किया गया था।

गठित पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 15.01.2026 को उक्त घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए मुखबिर की सूचना पर 03 शातिर चोर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे/निशांदेही से चोरी की गयी 04 मोटरसाईकिल व 01 बुग्गी बरामद की गयी। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*

*1.* भोला शर्मा पुत्र स्व0 राजकुमार शर्मा निवासी ग्राम कैल्लनपुर थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर।

*2.* अक्षय पुत्र स्व विपिन निवासी ग्राम खेडा जट थाना मंगलौर, हरिद्वार, उत्तराखण्ड।

*3.* विपिन पुत्र स्व0 करनपाल सिंह निवासी ग्राम खेडा जट थाना मंगलौर, हरिद्वार, उत्तराखण्ड।

 

*बरामदगी का विवरण-*

🔸 01 मोटरसाइकिल हीरो एचएफ डीलक्स यूपी-12एयू 7202 (मु0अ0सं0– 218/2025 धारा 303(2) थाना पुरकाजी से संबंधित)

🔸 01 बुग्गी (मु0अ0सं0- 07/2026 धारा 303(2) बीएनएस थाना पुरकाजी से संबंधित)

🔸 01 मोटरसाइकिल हीरो स्पलैण्डर यूके 17 ई 2561

🔸 01 मोटरसाइकिल हीरो स्पलैण्डर यूके 17 के 1913

🔸 01 मोटरसाइकिल हीरो स्पलैण्डर एचआर 40 डी 6098

 

*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*

*1.* मु0अ0सं0- 08/2026 धारा 317(5) बीएएस थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर।

 

*पूछताछ का विवरण-* प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा वाहन चोरी का कार्य किया जाता है तथा चोरी किये गये वाहनों को बेचकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित किया जाता है। हमारे द्वारा थानाक्षेत्र पुरकाजी के अंतर्गत एक मोटरसाईकिल व बुग्गी की चोरी की गयी थी। हमारे पास से बरामद अन्य मोटरसाइकिल हमने विभिन्न स्थानों से चोरी की हैं।

थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा अभियुक्तगण के विस्तृत आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है।

 

*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम का विवरण-*

*1.* उ0नि0 विशाल राठी थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर।

*2.* उ0नि0 नवीन कुमार थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर।

*3.* है0का0 637 राजीव सिंह थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर।

*4.* का0 1854 सचिन कुमार थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर।

*5.* का0 2068 राहुल कुमार थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर।

 

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!