[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर- साइबर हेल्पडेस्क थाना छपार द्वारा आवेदक से धोखाधड़ी कर निकाली गयी धनराशि 18,000/- रुपये कराये गये वापस

Share This Article

जनपद मुजफ्फरनगर में साइबर अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्ध के निकट पर्यवेक्षण में साइबर हेल्पडेस्क थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा 1 आवेदक से धोखाधडी कर निकाली गयी 24,000/- धनराशि में से 18,000/- रुपये उनके बैंक खाते में वापस कराये गये।

*घटना का संक्षिप्त विवरणः-* दिनांक 19.6.2025 को आवेदक मौ0 फरमान निवासी कासमपुर थाना छपार, मुजफ्फऱनगर द्वारा थाना छपार साइबर हेल्पडेस्क पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक से 24,000/- रूपये की धनराशि धोखाधडी कर साईबर ठगी की गयी है। थाना छपार साइबर हेल्प डेस्क द्वारा कार्यवाही करते हुए संबंधित बैंक से संपर्क कर खातों को फ्रीज कराया गया तथा आज दिनांक 08.01.2026 को 18,000/- रुपये की धनाराशि आवेदक के खाते में वापस करायी गयी।

✅ मुजफ्फरनगर पुलिस जनपदवासियों से अपील करती है कि प्रलोभन में आकर किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। अपना खाता संख्या, पिन, ओटीपी, सीवीवी नम्बर आदि किसी के साथ साझा न करें। साइबर फ्रॉड/धोखाधडी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें अथवा मुजफ्फरनगर साइबर सेल 9454401617 या निकटतम थाने पर स्थित साइबर हेल्प सेन्टर से सम्पर्क करें।

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This