[aioseo_breadcrumbs]

*पुलिस अधीक्षक नगर, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना मंसूरपुर का किया गया आकस्मिक निरीक्षण, अधिनस्थों को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश*

Share This Article

 

दिनांक 03.01.2026 को पुलिस अधीक्षक नगर  सत्यनारायण प्रजापत द्वारा थाना मंसूरपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम द्वारा मिशन शक्ति केन्द्र/महिला हेल्प डेस्क का गहन निरीक्षण किया गया, जहाँ प्राप्त आवेदनों, आने वाली पीड़िताओं की समस्याओं के विवरण, की गई कार्यवाही तथा निस्तारण से सम्बन्धित सभी अभिलेखों का परीक्षण किया गया।

 

???? उसके उपरान्त  उनके द्वारा थाना कार्यालय, मालखाना, बंदी गृह, संतरी पहरा, कम्प्यूटर कक्ष, विवेचक कक्ष, साइबर हेल्प डेस्क, शौचालय, स्नानघर, स्वच्छ जल की उपलब्धता, मेस, मंदिर परिसर तथा अग्निशमन यंत्रों आदि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मालखाने में रखे शस्त्रों की साफ-सफाई एवं सुव्यवस्थित रख-रखाव हेतु सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गये।

 

???? निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा मेस(भोजनालय) का भी परीक्षण किया गया। मेस की साफ-सफाई संतोषजनक पाई गई। पुलिसकर्मियों को प्रतिदिन गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने हेतु मेस प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। महोदय द्वारा मैस में बैठकर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ भोजन भी किया, जिससे मनोबल बढ़ा तथा अधिकारियों-कर्मचारियों के बीच संवाद स्थापित हुआ।

उनके द्वारा समस्त पुलिस कर्मियों को स्वच्छता, अनुशासन, जनता से सौहार्दपूर्ण व्यवहार तथा लंबित प्रकरणों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु स्पष्ट निर्देश प्रदान किए गये। इसके साथ ही उनके


उनके द्वारा थाने पर आए आगन्तुकों से वार्ता कर उनकी समस्याओं के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवस्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

 

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

 

 

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This