


दिनांक 24.07.2025 को पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर अभिषेक सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा द्वारा पुलिस लाइन सभागार कक्ष में पुलिस आरक्षी भर्ती 2023 के रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण हेतु की गयी सभी व्यवस्थाओं की जानकारी ली गयी। पुलिस उपमहानिरीक्षक को रिक्रूट आरक्षियों के लिए की गयी सभी व्यवस्थाओं व दी जा रही सुविधाओं साथ ही प्रशिक्षण प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गयी। पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा प्रशिक्षण के स्तर और अनुशासन पर विशेष ध्यान दिया गया तथा प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं को आधुनिक पुलिसिंग तकनीकों, साइबर अपराध और कानून-व्यवस्था से संबंधित नवीनतम जानकारी प्रदान करने पर जोर दिया गया। इस दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा से करें ताकि रिक्रूट आरक्षियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान किया जा सके।
तत्पाश्चात अधिकारीगण द्वारा आरटीसी प्रशिक्षण के रिक्रूट आरक्षियों के साथ पुलिस लाइन्स स्थित मंदिर प्रांगण में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान रिक्रूट आरक्षियों से वार्ता कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं आवासीय व्यवस्था के साथ-साथ मेस, भोजन, पानी आदि समस्त मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गईl सम्मेलन में मौजूद रिक्रूट प्रशिक्षुओ द्वारा संस्था प्रमुख से व्यवस्था की सराहना करते हुए अपने सुझाव दिए गएl प्रशिक्षण को और बेहतर बनाये जाने के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ, पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारीगण/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*








