[aioseo_breadcrumbs]

*मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा किया गया विटामिन ए संपूरण’ कार्यक्रम का शुभारंभ—-9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को दी जाएगी विटामिन ए की खुराक*

Share This Article


दिनांक *09- 07- 2025* को जनपद के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आज से बाल स्वास्थ्य पोषण माह मनाया जाएगा, जिसका शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील तेवतिया एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका का डॉ आभा आत्रे के द्वारा संयुक्त रूप से जिला महिला चिकित्सालय में किया गया। जहां पर नौ माह से पाँच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई गई।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने बताया कि विटामिन ए की खुराक बच्चों को कुपोषण मुक्त करने और उनमें रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक है। उन्होंने बताया कि विटामिन-ए आंखों की बीमारियों जैसे रतौंधी, अंधता से बचाव के साथ बच्चों में शारीरिक रोग प्रतिरोधक क्षमता वृद्धि के लिए आवश्यक है। विटामिन-ए की खुराक देने से बच्चों में दस्त एवं निमोनिया बीमारियों के घातक प्रभाव में कमी लाई जा सकती है। विटामिन-ए पाँच वर्ष से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु दर में भी कमी लाता है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत 9 माह से लेकर 5 साल तक के बच्चों को विटामिन की खुराक दी जाएगी। इसकी खुराक बच्चों को हर छः माह के बाद दी जाती है।
उन्होंने कहा कि आज से शुरू होने वाले अभियान में नौ माह से पाँच वर्ष तक के बच्चों को निर्धारित मात्रा में विटामिन ए की खुराक पिलायी जायेगी।अभियान के शुभारंभ के अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अशोक कुमार, बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मुकेश कुमार, जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ विक्रांत तेवतिया, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ गीतांजलि वर्मा, यूनिसेफ डीएमसी तरन्नुम, जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी प्रदीप शर्मा, वीसीसीएम इमरान आदि उपस्थित रहे।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This