[aioseo_breadcrumbs]

*थाना खालापार पुलिस द्वारा 2 पशुचोर अभियुक्तगण गिरफ्तार, कब्जे से 1 भैंस, 1 कटडा तथा 2 अवैध चाकू बरामद*

Share This Article


अपर पुलिस महानिदेशक “मेरठ जोन मेरठ” एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक “सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर” के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक , जनपद मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी नगर एवं थाना प्रभारी खालापार के कुशल नेतृत्व में थाना खालापार पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत दिनांक 12/13.06.2025 की रात्रि को थाना खालापार पुलिस कूडा प्लान्ट से सूजडु मार्ग पर कमेलों के पास चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान 02 संदिग्ध व्यक्ति 01 भैंस व कटरा को लेकर आते हुए दिखाई दिये। जिन्हे पुलिस टीम द्वारा चैकिंग हेतु रोका गया। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण की जमातलाशी ली गयी तो अभियुक्तगण से 02 अवैध चाकू बरामद हुए। थाना खालापार पुलिस द्वारा पशुओं के सम्बन्ध में पूछताछ की गयी तो अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा दिनांक 11.06.2025 की रात्रि को ग्राम मुंडेट कला जनपद शामली से चोरी किये गये थे तथा आज वह इन्हे बेचने के लिये आये थे कि पुलिस टीम द्वारा हमें पकड लिया गया। थाना खालापार पुलिस द्वारा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
*1.* राहुल पुत्र सुनील निवासी मुंडेट कला थाना आदर्श मंडी, शामली।
*2.* चांद पुत्र इंतजार निवासी मौ0 पंसारियान थाना कोतवाली नगर, शामली।

*बरामदगी-*
✅ 01 भैंस
✅ 01 कटरा
✅ 02 अवैध चाकू

*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*
*1.* मु0अ0सं0-104/2025 धारा 317(5) बीएनएस व 4/25 आयुध अधिनियम थाना खालापार, मुजफ्फरनगर।

*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*
*1.* उ0नि0 गणेश कुमार शर्मा थाना खालापार, मुजफ्फरनगर।
*2.* उ0नि0 गजेन्द्र पवार थाना खालापार, मुजफ्फरनगर।
*3.* है0का0 129 विकास शर्मा थाना खालापार, मुजफ्फरनगर।
*4.* का0 1799 संजीव कुमार थाना खालापार, मुजफ्फरनगर।
*5.* का0 1687 संजीव कुमार थाना खालापार, मुजफ्फरनगर।
*6.* का0 2009 शेर सिंह थाना खालापार, मुजफ्फरनगर।

*नोट-* थाना खालापार पुलिस द्वार गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के पशु चोर हैं जिनके विस्तृत आपराधिक इतिहास की जानकारी थाना खालापार पुलिस द्वारा की जा रही है।

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This