[aioseo_breadcrumbs]

*भारत विकास परिषद संकल्प शाखा का 19वां दायित्वबोध कार्यक्रम हुआ संपन्न*

Share This Article

*उन्नीसवां दायित्वबोध समारोह*
दिनांक 15 अप्रैल 2025 दिन मंगलवार को भारत विकास परिषद *संकल्प शाखा* का 19वां दायित्वबोध कार्यक्रम मधुर मिलन बैंकट हॉल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नवगठित टीम 2025- 26 के लिए नीरज अग्रवाल- अध्यक्ष, अवनीश गोयल – सचिव, अरुण राजवंशी, कोषाध्यक्ष एवं संयोजिका महिला सहभागिता विभा गर्ग एवं उनकी कार्यकारिणी को अपने दायित्वों का संकल्प दिलाकर अधिष्ठापन कराया गया।
श्री गणेश वंदना एवं स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। आमंत्रित अतिथियों मे *मुख्य अतिथि* केंद्रीय दायित्व धारी अनुराग दुबलिश , प्रांतीय अध्यक्ष सरल माधव , प्रांतीय महासचिव अरुण खंडेलवाल , प्रांतीय वित्त सचिव अतुल अग्रवाल , प्रांतीय उपाध्यक्ष सुगंध जैन , पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष शशिकांत मित्तल , नगर समन्वयक प्रवीण गुप्ता नगर सह समन्वयक विशाल शर्मा , मीडिया प्रभारी अकुल अग्रवाल , एवं जिला संयोजिका महिला सहभागिता मानसी वर्मा एवं जिले की अन्य शाखाओं से अतिथिगणों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया।
इस अवसर पर योग आश्रम बघरा से पधारे परम् श्रद्धेय *ब्रह्मचारी 108 स्वामी यशवीर सरस्वती महाराज* का सानिध्य प्राप्त हुआ उन्होंने अपने उद्बोधन से शाखा को शुभकामनाएं देते हुए सभी को सनातन धर्म पर दृढ़ रहते हुए समाज सेवा के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया।
6 नए सदस्यों द्वारा परिषद परिवार की सदस्यता ग्रहण करने का संकल्प लिया गया। निवर्तमान अध्यक्ष श्री कुलदीप गुप्ता जी द्वारा गत वर्ष के लिए किए सेवा कार्यों के लिए शाखा के सदस्यों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिशुकांत गर्ग, एड द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने मे शाखा के सभी सदस्यों का भरपूर सहयोग रहा।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This