[aioseo_breadcrumbs]

*राजकीय पुस्तकालय परिसर, मुज़फ्फरनगर में गर्मी के मौसम के दृष्टिगत आर ओ वाटर कूलर का लोकार्पण*

Share This Article

—————-–——————————–जनपद की प्रतिष्ठित साहित्यकार विजया गुप्ता द्वारा अपनी बड़ी बहन साहित्यकार स्व. मीरा भटनागर की पुण्य स्मृति में एक आर ओ वाटर कूलर राजकीय पुस्तकालय मुज़फ्फरनगर को किया गया भेंट ————————————————– लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विधालय निरीक्षक राजेश श्रीवास द्वारा साहित्यकार विजया गुप्ता को शॉल ओढ़ाकर और पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया और उनका इस नेक कार्य के प्रति आभार व्यक्त किया गया।। बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ राजीव कुमार और वरिष्ठ साहित्यकार और समाजसेवी कीर्तिवर्धन अग्रवाल द्वारा इस सामाजिक कार्य के लिये विजया गुप्ता को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।।
पुस्तकालय अधीक्षक डॉ रणवीर सिंह ने कहा कि अन्य व्यक्तियों को भी इस कार्य से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने भी विजया गुप्ता का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में जिला समन्वयक आशीष द्विवेदी, अजय कुमार, अमित कुमार, विनोद कुमार, सुशील वर्मा, कपिल कुमार, अनिल कुमार, बालेंद्र सिंह, प्रदीप शर्मा, संजीव सिंह एवम अविनाश कुमार की उपस्थिति रही। उक्त आर ओ वाटर कूलर से राजकीय पुस्तकालय में आने वाले/पढ़ने वाले एवम आम जन लाभान्वित होंगे। पुस्तकालय अधीक्षक डॉ रणवीर सिंह राजकीय पुस्तकालय के विकास के लिए निरन्तर प्रयासरत हैं।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This