[aioseo_breadcrumbs]

*पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मुजफ्फरनगर द्वारा थाना जानसठ का आकस्मिक निरीक्षण कर संबंधित को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*

Share This Article

दिनांक 08/09.04.2025 की देर रात्रि पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल द्वारा थाना जानसठ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय थाना कार्यालय, मालखाना, बंदी गृह, संतरी पहरा, कम्प्यूटर कक्ष, शस्त्रागार आदि का निरीक्षण करते हुए थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों का बारिकी से निरीक्षण किया गया। महोदय द्वारा त्यौहार रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, टॉप-10 अपराधियों की सूची का अवलोकन कर अपराधियों पर और अधिक प्रभावी कार्यवाही करने एवं नये सिरे से टॉप-10 अपराधियो को चिन्हित कर वैधानिक कार्यवाही हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। तदोपरांत उनके द्वारा थानाक्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों, अवैध शराब, जुआ व सट्टा की पूर्णतः रोकथाम करने, शातिर अपराधियों/हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन करने, आम जनता से शालीनतापूर्ण व्यवहार करने, महिला सम्बन्धी अपराधों की जाँचकर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करने व थाना क्षेत्र में नियमित रूप से पैट्रोलिंग करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही उनके द्वारा मेरठ बार्डर बैरियर पर डयूटी पर लगे अधिकारी/कर्मचारीगण को चैक किया गया तथा आवश्यक दिशा-निदेश दिये गये।

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This