मुजफ्फरनगर

*मुजफ्फरनगर – थाना शाहपुर पुलिस द्वारा 2 शातिर अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार, कब्जे से अवैध शस्त्र बरामद*

*मुजफ्फरनगर - थाना शाहपुर पुलिस द्वारा 2 शातिर अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार, कब्जे से अवैध शस्त्र बरामद*

जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बसंल के निकट पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह एवं थानाध्यक्ष शाहपुर दीपक चौधरी के कुशल नेतृत्व में दिनांक 11.03.2025 को थाना शाहपुर पुलिस द्वारा 02 शातिर अभियुक्तगण को दौराने चैकिंग पलड़ी बाईपास पुलिया से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से अवैध शस्त्र बरामद किये गये है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 60/2025 धारा 3/5/25/27 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
*1.* नईम पुत्र महबूब निवासी ग्राम पलडी थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
*2.* आबाज पुत्र कामिल निवासी ग्राम कमालपुर थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

*बरामदगी का विवरण-*
✅ 01 बन्दूक 315 बोर।
✅ 05 खोखा कारतूस 315 बोर।
✅ 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
*1.* उ0नि0 नरेन्द्र कुमार थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
*2.* उ0नि0 श्रीपाल थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
*3.* है0का0 704 प्रेमचन्द थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
*4.* का0 413 शिवम थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
*5.* का0 1517 ललित पायल थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
*6.* का0 2121 अनुज कुमार थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
*7.* का0 2314 ललित कुमार थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!