[aioseo_breadcrumbs]

*मुजफ्फरनगर – भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित*

Share This Article

मुजफ्फरनगर – 9 मार्च
भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित कर मंत्री कपिल देव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिला सशक्तिकरण के लिए कृत-संकल्पित है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आज भाजपा जिला कार्यालय पर महिला सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। उन्होंने समाजसेवा से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री कपिल देव ने कहा कि महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता और व्यापक भागीदारी ही असली सशक्तिकरण का आधार है। प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से नए अवसरों, संसाधनों और मार्गदर्शन को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी, तो न केवल उनका परिवार बल्कि पूरा समाज और देश प्रगति करेगा।

मंत्री कपिल देव ने कहा कि नए भारत में सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में लगातार कदम उठा रही है। भाजपा कार्यकर्ता और समाजसेवियों को हर महिला तक इन योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने में जुटे और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दें।

चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने वाली डॉ. अरुणा, समाजसेविका शालू सैनी, एडवोकेट मीर सक्सेना, समाजसेविका राज रानी, गायत्री परिवार से सोहनवीरी, समाजसेविका रीना अग्रवाल, गौ-सेविका कुमारी जैसमीन, समाजसेविका रुकमणि, श्रीमती शालिनी, योगाचार्या श्रीमती सोनिया लूथरा आदि महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कविता सैनी, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा राजू अहलावत, वरिष्ठ भाजपा नेत्री सपना कश्यप, पिछडा वर्ग आयोग सदस्य जगदीश पांचाल, सभासद ममता बालियान, भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, साधना सिंघल, मंडल अध्यक्ष अमित शास्त्री, पंकज माहेश्वरी, पवन छाबड़ा आदि मौजूद रहे।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This