[aioseo_breadcrumbs]

*”अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025″ ———लाडली रक्षा अभियान के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन*

Share This Article

————————-सशक्तिकरण चित्र प्रदर्शनी के अंतर्गत महान महिलाओं की उपलब्धियों की चित्रों की लगाई गई प्रदर्शनी ————————- मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशांत कुमार, विशिष्ट अतिथि स्थानीय समिति की अध्यक्ष आशा जैन, बाल कल्याण समिति सदस्य डॉ राजीव कुमार, प्रधानाचार्य सुधा शर्मा एवम अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ ————————- पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशांत कुमार, पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल चौबे एवम अन्य अतिथियों द्वारा किया गया प्रदर्शनी का अवलोकन ————————- पुलिस मॉडर्न स्कूल की प्रधानाचार्य एवम महिला शिक्षकों को किया गया सम्मानित ————————- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के 10 साल बेमिसाल अभियान के अंतर्गत महिला सम्मान समारोह का आयोजन ————————- सम्मान समारोह में मार्शल आर्ट्स कोच राखी सूर्यदेव, प्रतिष्ठित चित्रकार सीमा त्यागी, नवोदित चित्रकार रितिका पाल को उपहार एवम प्रशस्ति पत्र भेंट कर किया गया उत्साहवर्धन ————————- प्रतिष्ठित समाजसेवी आशा जैन, पूर्णिमा काम्बोज, मुक्ता वर्मा, रेणु गुप्ता को धन्यवाद पत्र भेंट कर किया गया आभार व्यक्त ————————- आज 07.03.2025 को पुलिस मॉडर्न स्कूल, पुलिस लाइन मुज़फ्फरनगर में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, पुलिस उप महा निरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह एवम मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया के निर्देशन में जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार, बाल कल्याण समिति सदस्य डॉ राजीव कुमार एवम संरक्षण अधिकारी नीना त्यागी द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे लाडली रक्षा अभियान के अंतर्गत स्कूल में लड़कियों के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण एवं पुलिस तथा विशेषज्ञ मार्शल आर्ट्स कोच राखी तथा ब्लैक बेल्ट कन्हैया द्वारा शानदार प्रदर्शन के माध्यम से आत्मरक्षा की तकनीकें सिखाई गई। सशक्तिकरण चित्र प्रदर्शनी में महान महिलाओं की उपलब्धियों के चित्रों एवम कहानियों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई। स्थानीय चित्रकार सीमा त्यागी व रितिका पाल द्वारा महिलाओं पर केंद्रित पेंटिंग कराई गई। उक्त कार्यक्रम का आयोजन महिला कल्याण विभाग, जनपद- मुज़फ्फरनगर द्वारा किया गया। पुलिस मॉडर्न स्कूल की प्रधानाचार्या सुधा शर्मा द्वारा उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया गया।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This