[aioseo_breadcrumbs]

*जिला पंचायत अध्यक्ष डा वीरपाल निर्वाल ने कौशल विकास मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल के साथ लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट*

Share This Article

जिला पंचायत अध्यक्ष डा वीरपाल निर्वाल ने कौशल विकास मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री कपिल देव अग्रवाल के साथ लखनऊ में प्रदेश के मुख्य मंत्री माननीय योगी आदित्य नाथ जी से विधान सभा के कक्ष में भेंट कर जनपद के विकास हेतू कई कार्यों का मांग पत्र माननीय योगी आदित्यनाथ जी को प्रस्तुत किया है। प्रमुख मांगो में श्रावण मास में आयोजित होने वाले हिंदू आस्था के प्रतीक प्रसिद्ध कांवड़ मेले एवं शुकतीर्थ में आयोजित होने वाले कार्तिक स्नान मेले को राजकीय मेला घोषित करने , शुक तीर्थ में कार्तिक स्नान मेले हेतू जमीन उपलब्ध कराने,पानीपत खटीमा मार्ग को विकसित करते हुए बिहार गढ़ में गंगा पर पुल बनाकर रावली जनपद बिजनौर से जोड़ने , शुक तीर्थ में गंगा के पुल का निर्माण करने और गंगा एक्सप्रेस वे को शुकतीर्थ से जोड़ने , जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को कराने का अनुरोध किया गया । माननीय मुख्य मंत्री ने सभी मांगों पर गंभीरता से कार्य करने का विश्वास दिलाया है । इससे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष डा निर्वाल ने प्रदेश के जल शक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह से भेंट कर ग्राम मुझेड़ा तथा रहकड़ा में रजवाहे की पटरी को पक्की कराने तथा ग्राम महमूदपुर माजरा के सामने गंग नहर पर लोहे के क्रॉसिंग पुल का निर्माण कराने का मंत्री जी से आग्रह किया ।इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष रूपेंद्र सैनी,जिला उपाध्यक्ष संजय गर्ग, पूर्व जिला उपाध्यक्ष देशबंधु तोमर भी साथ रहे ।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This