[aioseo_breadcrumbs]

Holi Smartphone Safety 2025: रंगों के त्योहार पर जमकर खेंलें होली, पानी और रंग कुछ नहीं बिगड़ पाएगा, पहले करें ये इंतजाम

Share This Article

हिंदू धर्म में होली के त्योहार का सबसे ज्यादा महत्व होता है। होली का त्योहार हर्षोल्लास और रंगों का त्योहार। इस लोग सभी शिकवे-गिले मिटाकर जमकर होली खेलते हैं, लेकिन इस दौरान अपने स्मार्टफोन सुरक्षित रखना भी जरुरी है। आइए आपको बताते हैं कैसे अपने स्मार्टफोन को पानी और रंगों से बचाएं?

होली का फेस्टिवल आने अब ज्यादा समय बचा नहीं है। होली का पर्व उल्लास और रंगों की बौछार का है। होली के दिन कब, कहां और कैसे पानी या गुलाल आप पर बरस जाए, कोई पता नहीं है। इस त्योहार पर आपका स्मार्टफोन भी गीला हो सकता है। जिससे आपका फोन भी खराब हो सकता है। इसलिए होली के जश्न में डूबने से पहले आप अपने फोन को अच्छे से इंतजाम के साथ रख सकेंगे तो आपका फोन सुरक्षित रहेगा। आइए हम आपको इस लेख में कुछ प्रभावी टिप्स बताने जा रहे हैं, जिससे आपका फोन सुरक्षित रहेगा और आप बिना फिकर के त्योहार का आनंद उठा सकते हैं।

वायरलेस स्पीकर

अगर आप होली के दौरान घर के आस-पास हैं, तो आप इस स्थिति में ब्लूटूथ डिवाइस का प्रयोग कर सकते हैं। ज्यादातर ब्लूटूथ वाटरप्रूफ होते हैं, जिससे फोने को बचाया जाता है। वरना सस्ता सा ईयरफोन भी ले सकते हैं और उसी से बात कर सकते हैं। जो कि खराब भी हो जाए, तो ज्यादा नकुसान न हो।

टेप प्रयोग करें

आप ऐसा कर सकते हैं कि अपने फोन के सारे खुले हिस्सों को एक टेप लगा कर ढंक दें। जैसे कि माइक, चार्जिंग पोर्ट, हेडफोन जैक, स्पीकर आदि को टेप लगाकर ढंक दें।

प्लास्टिक बैग

मार्केट में कुछ ऐसे लिक्विड प्रोटेक्शन वाले प्लास्टिक बैग मिलते हैं जिनका उपयोग आप फोन को सुरक्षित रखने के लिए कर सकते हैं। अगर आप किसी भी तरह का कोई खर्च नहीं करना चाहते तो आप एक छोटा सा प्लास्टिक का पाउच तो जेब में रख ही सकते हैं। ऐसे प्लास्टिक बैग आपको 99 रुपये में मिल जाएंगे।

लेमिनेशन भी आ सकता है काम

यह ऑप्शन काफी पुराना है, आप अपने फोन को लेमिनेशन करा दें। हालांकि, इससे फोन की शक्ल खराब हो सकती है, लेकिन महंगे फोन को बचाने के लिए कुछ दिन यदि लेमिनेशन में हो रहे तो कोई हर्ज नहीं। वहीं, लेमिनेशन का खर्च भी काफी कम है।

क्या करें और क्या ना करें

यदि आपको फोन पानी में चला जाए तो उसे ऑन करने की गलती ना करें। इसलिए सबसे पहले आप सिम कार्ड और बाकी चीजें हटा सकते हैं। बार-बार फोन की पोजीशन चेंज करते रहें। ऐसा करने से आपके फोन के अंदर घुसा सारा पानी निकल जाएगा। हेयर ड्रायर से सुखाने की भी गलती न करें। फोन को चावल के कंटेनर में रखने की भूल ना करें।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This