[aioseo_breadcrumbs]

*जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार हेतु एक रैली का आयोजन किया गया*

Share This Article

Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर 04 मार्च 2025 उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त कलेन्डर के अनुसार डा० अजय कुमार-II, माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफफरनगर के कुशल निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफफरनगर की ओर से राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार हेतु एक रैली का आयोजन किया गया जिसका शुभारम्भ माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफफरनगर के हरी झण्डी देकर किया गया। रैली में लोक अदालत का प्रचार प्रसार हेतु वाहन एंव मोटर साईकल का प्रयोग किया गया यह रैली जिला न्यायालय से होकर शहर के मुख्य मार्गो से होते हुये जिला न्यायालय में समाप्त हुई। रैली में समस्त पी०एल०वी० द्वारा प्रतिभाग किया गया।
श्री रितिश सचदेवा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा अवगत कराया गया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 08.03.2025 दिन द्वितीय शनिवार, को दीवानी न्यायालय परिसर मुजफफरनगर, वाहृय न्यायालय बुढाना, ग्राम न्यायालय जानसठ, ग्राम न्यायालय खतौली तथा कलक्ट्रेट मुजफफरनगर में किया जायेगा। जिसमें आपराधिक, 138 एन० आई० एक्ट, बैक रिकवरी, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिका, टेलीफोन, बिजली एवम् पानी के बिल, वैवाहिक वाद, भूमि अधिग्रहण, राजस्व वाद, तथा सिविल वादों का निस्तारण किया जायेगा।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This