[aioseo_breadcrumbs]

*”कन्या भ्रूण हत्या अपराध है”—-“पी. सी. पी. एन. डी. टी. एक्ट 1994 पर कार्यशाला” का आयोजन*

Share This Article

“बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के 10 साल बेमिसाल” ————————————————– 22 जनवरी 2025 से 08 मार्च 2025 तक विभिन्न प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रमो का आयोजन ————————————————– ए. एन. एम. प्रशिक्षण केंद्र, ब्लॉक परिसर सदर, मुज़फ्फरनगर में “पी. सी. पी. एन. डी. टी. एक्ट 1994 पर कार्यशाला” में ए. एन. एम. प्रथम व द्वितीय वर्ष की प्रशिक्षणार्थियों द्वारा किया गयाh प्रतिभाग ————————————————–कार्यशाला में उपस्थित ए एन एम प्रथम व द्वितीय वर्ष की प्रशिक्षणार्थियों को “पी. सी. पी. एन. डी. टी. एक्ट 1994 ” के विषय में “पी सी पी एन डी टी नोडल अधिकारी” डॉ प्रशान्त कुमार द्वारा दी गई विस्तृत जानकारी ————————————————–पी सी पी एन डी टी एक्ट 1994 के अंतर्गत गर्भधारण पूर्व लिंग चयन और प्रसव पूर्व लिंग परीक्षण एक दण्डनीय अपराध है,उक्त अधिनियम के अंतर्गत 03 से 05 साल की सजा और 10,000 से 1,00000 रुपये तक जुर्माना का प्रावधान है। ————————————————– जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार ने महिला कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के विषय में दी गई विस्तृत जानकारी एवम हैंडबिल्स तथा पैम्फलेट्स किये गए वितरित ————————————————– बाल कल्याण समिति सदस्य डॉ राजीव कुमार द्वारा “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के 10 साल बेमिसाल” के विषय में कार्यशाला में उपस्थित प्रतिभागियों को कराया गया अवगत ————————————————–शशि मिश्रा, काव्या शर्मा,रचना पाठक एवम स्वाति द्वारा सशक्त बेटी विषय पर कविता के माध्यम से प्रेरणादायक मनमोहक प्रस्तुति दी गई ————————————————– “गर्भधारण पूर्व एवम प्रसव पूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम 1994 पर प्रश्नोत्तरी” में सक्रिय प्रतिभाग करने वाली/ सफल प्रशिक्षणार्थियों को उपहार भेंट कर, फूलमालाओं से किया गया अभिनंदन ————————————————– प्रिंसिपल श्रीमती सरिता द्वारा कार्यशाला में उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया गया ————————————————–
आज 18.02.2025, को महिला बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार के आदेश, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवम मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया के निर्देशन में ए एन एम प्रशिक्षण केंद्र, ब्लॉक परिसर सदर, मुजफ्फरनगर में “पी सी पी एन डी टी एक्ट 1994” पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। बाल कल्याण समिति सदस्य डॉ राजीव कुमार द्वारा उक्त कार्यशाला का आयोजन किया गया। “पी सी पी एन डी टी एक्ट 1994 पर आयोजित प्रश्नोत्तरी” में सफल प्रतिभागियों सुधा,शशि मिश्रा, इंदलेश,स्वाति, काव्या शर्मा,रचना पाठक,भूमिका,दिव्या यादव एवम स्वाति को सम्मानित किया गया। उक्त कार्यशाला में सरिता, सोनी, मोहित कुमार, फोटोग्राफर सारिका एवम स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही जिसके लिये जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This