[aioseo_breadcrumbs]

*उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं ने घटाया तापमान, एक बार फिर बारिश से तापमान में आएगी गिरावट*

Share This Article

उत्तर प्रदेश के मौसम के मिजाज अलग-अलग समय पर अलग-अलग नजर आ रहे हैं। दोपहर में जहां तेज धूप के साथ ठंडी हवा चल रही है, तो वहीं रात के समय ठंडी हवा का असर देखने को मिल रहा है। हवा की रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा है और तापमान लगातार बदल रहा है। बीते दिनों गर्मी का एहसास हो रहा था लेकिन अब एक बार फिर ठंड बढ़ गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 15 फरवरी से हवाओं के चलने का सिलसिला थमने वाला है। हालांकि, पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कोहरा छाया रहेगा। यह भी बताया जा रहा है कि प्रदेश के मौसम में 19 फरवरी से एक बार फिर बदलाव आएगा। पश्चिमी यूपी में बारिश की संभावना भी जताई गई है।

उत्तर प्रदेश में आज के मौसम की बात करें तो तेज हवाएं चलने का सिलसिला लगातार जारी है। आज मौसम साफ रहेगा और प्रदेश के दोनों हिस्से में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। 15 फरवरी को इन हवाओं का सिलसिला बंद होने की बात कही जा रही है। पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क बना रहेगा। देर रात और सुबह के समय छिछला कोहरा छाया रहेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक 16 से 18 फरवरी के बीच प्रदेश का मौसम साफ बना रहेगा। कुछ स्थानों पर कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है। 19 फरवरी से एक बार फिर मौसम बदलेगा। पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं हल्की बारिश होगी और पूर्वी यूपी का मौसम साफ रहेगा। दोनों ही हिस्सों में थोड़ा कोहरा देखने को मिलेगा। उधर तेज हवा चलने की वजह से तापमान में उतार चढ़ाव लगातार जारी है।

तापमान का हाल
19 फरवरी से मौसम बदलने का अंदाजा लगाया गया है। इस दौरान पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। तेज हवाएं चलने का सिलसिला जारी है जिसकी वजह से अयोध्या का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बहराइच में यह 9.4, मुजफ्फरनगर में 9.8, हमीरपुर में 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This