[aioseo_breadcrumbs]

*खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा नगर क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए रुड़की रोड से अचार एवं मुरब्बा व मीनाक्षी चौक से चिकन बिरयानी व मीट के कुल 6 नमूने जांच हेतु संग्रहित किए गए।*

Share This Article

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के दिशा निर्देशन में आज दिनांक *04.02.2025* को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, मुजफ्फरनगर की सहायक आयुक्त खाद्य -।। अर्चना धीरान के निर्देशानुसार जनपद मुजफ्फरनगर में निरीक्षण करते हुए श्यामलाल अनिल कुमार आचार वाले, रूड़की रोड, मुजफ्फरनगर से खाद्य पदार्थ हींग का आचार, मूली का अचार, व मुरब्बा का एक एक विधिक नमूने नियमानुसार संग्रहीत किए गए। इसके पश्चात मकबूल जी की तहरी रेस्टोरेंट, मीनाक्षी चौक, मुजफ्फरनगर से खाद्य पदार्थ, चिकन बिरयानी, भैंस के मीट का कोरमा व चिकन कोरमा का एक एक विधिक नमूने नियमानुसार संग्रहीत किए गए। इस प्रकार कुल 06 विधिक नमूने नियमानुसार संग्रहीत कर जांच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला वाराणसी को प्रेषित किए जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत अग्रिम प्रक्रिया की जाएगी। टीम के खाद्य सुरक्षा अधिकारी वैभव शर्मा, सुनील कुमार व विशाल चौधरी व खाद्य सहायक कृष्ण कुमार शामिल रहे।
इसके अतिरिक्त टीम द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हरी नगर पुरकाजी, मुजफ्फरनगर में FSW जागरूकता, प्रशिक्षण व निगरानी अभियान चलाया गया। जिसमें दो नमूने जांच हेतु संगृहीत किए गए। इस दौरान डॉक्टर मनोज कुमार मौजूद रहे।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This