[aioseo_breadcrumbs]

*थाना रामराज पुलिस द्वारा नये कानून के तहत संगठित अपराध कारित करने वाले गिरोह के विरूद्ध की गयी धारा–111(2)बी,111(3),111(4) बीएनएस की कार्यवाही,2 वांछित अभियुक्तगण गिरफ्तार*

Share This Article

जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी जानसठ व थानाध्यक्ष रामराज सुनील कसाना के नेतृत्व में थाना रामराज पुलिस द्वारा आज दिनांक 03.02.2025 को 02 वांछित अभियुक्तगण को रामराज मेरठ मार्ग पर स्थित पैट्रोल पम्प के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना रामराज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* अभियुक्तगण द्वारा थाना रामराज क्षेत्रान्तर्गत अनैतिक रूप से धन अर्जन करने हेतु व अनुचित लाभ लेने हेतु एक संगठित गिरोह बनाकर जमीनो के अवैध तरीके से जालसाजी कर फर्जी कागजात बनवाकर भूमि को हथियाना/ खरीदकर धन कमाने के उद्देश्य से अधिक दामो मे बेचकर प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से अवैध धन अर्जित करने के तथ्य जानकारी मे आये थे। अभियुक्तगण के विरूद्ध जनता का कोई व्यक्ति सामने आकर गवाही देने व शिकायत करने का साहस नही करता था। नये कानून के तहत संगठित अपराध कारित करने वाले गिरोह के विरूद्ध थाना रामराज पुलिस द्वारा दिनांक 23.01.25 को मु0अ0सं0 07/25 धारा – 111(2)बी,111(3),111(4) बीएनएस दर्ज किया गया था। अभियुक्तगण तभी से लगातर फरार चल रहे थे जिन्हे आज दिनांक 03.02.2025 को थाना रामराज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर रामराज मेरठ मार्ग पर स्थित पैट्रोल पम्म के पास से गिरफ्तरा किया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम/पता-*
*1.* जगदीप पुत्र महेन्द्र नि0 ग्राम शाहपुर थाना रामराज, मुजफ्फरनगर।
*2.* सन्नी पुत्र गुरमीत सिंह नि0 ग्राम शाहपुर थाना रामराज, मुजफ्फरनगर।

*अभियुक्त जगदीप उपरोक्त का आपराधिक इतिहास–*
1.मु0अ0सं0- 187/2010 धारा 323/504/506/353 भादवि थाना रामराज, मुजफ्फरनगर।
2.मु0अ0सं0-281/2010 धारा 447/504/506 भादवि व 123 बी जेड0एल0आर एक्ट थाना रामराज, मुजफ्फरनगर।
3.मु0अ0सं0 – 23/18 धारा 323/325/427 भादवि थाना रामराज, मुजफ्फरनगर।
4.मु0अ0सं0- 29/18 धारा 307/323/504/506 भादवि थाना रामराज, मुजफ्फरनगर।
5.मु0अ0सं0- 53/18 धारा 386/447 भादवि व 3 लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधि0 थाना रामराज, मुजफ्फरनगर।
6. मु0अ0सं0- 71/18 धारा 447 भादवि व 3 लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधि0 थाना रामराज, मुजफ्फरनगर।
7. मु0अ0सं0- 64/21 धारा 174ए भादवि थाना रामराज, मुजफ्फरनगर।
8.मु0अ0सं0 151/2022 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना रामराज, मुजफ्फरनगर।
9. मु0अ0सं0- 117/23 धारा 420/467/468/471 भादवि थाना रामराज, मुजफ्फरनगर।
10. मु0अ0सं0- 285/23 धारा 406/420/467/468/471/120बी भादवि थाना रामराज, मुजफ्फरनगर।
11. मु0अ0सं0 -37/24 धारा 323/427/504/506 भादवी पंजीकृत थाना रामराज, मुजफ्फरनगर।
12. मु0अ0सं0- 98/2024 धारा 109(1) बीएनएस व 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट थाना रामराज, मुजफ्फरनगर।
13. मु0अ0सं0 07/25 धारा 111(2)बी,111(3),111(4) बीएनएस थाना रामराज, मुजफ्फरनगर।

*गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण–*
1. उ0नि0 देवकी नन्दन थाना रामराज, मुजफ्फरनगर।
2. का0 854 प्रशान्त कुमार थाना रामराज, मुजफ्फरनगर।
3. का0 2142 सोमवीर सिंह थाना रामराज, मुजफ्फरनगर।
4. का0 2012 गौरव थाना रामराज, मुजफ्फरनगर।
5. का0 90 सुशील थाना रामराज, मुजफ्फऱनगर।

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This