मुजफ्फरनगर

*थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण,1 चोर अभियुक्त गिरफ्तार, सफेद व पीली धातु के आभूषण व अन्य सामान बरामद*

*थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण,1 चोर अभियुक्त गिरफ्तार, सफेद व पीली धातु के आभूषण व अन्य सामान बरामद*

जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर चोर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी नई मण्डी रुपाली राव व थाना प्रभारी नई मण्डी श्री दिनेश चन्द्र के नेतृत्व में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए 01 चोर अभियुक्त को दिनांक 03.02.2025 को ग्राम नसीरपुर से पचैण्डा जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी किये सफेद व पीली धातु के आभूषण, नगदी व अन्य सामान बरामद कियागया। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 27.01.2025 को अभियुक्त द्वारा थानाक्षेत्र नई मण्डी के मौहल्ला सुभाषनगर में एक घर से आभूषण व नगदी चोरी करने की घटना कारित की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पर मु0अ0स0 52/2025 धारा 305,331(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। साथ ही अभियुक्त द्वारा थानाक्षेत्र कोतवाली नगर के मौहल्ला लद्दावाला में एक घर में चोरी की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0स0 19/2025 धारा 305ए,331(4) बीएनएस पंजीकृत था। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा उपरोक्त दोनों अभियोगों का सफल अनावरण करते हुए 01 चोर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से उपरोक्त अभियोगों से सम्बन्धित पीली व सफेद धातु के आभूषण, नगदी व अन्य सामान बरामद किया गया। अभियुक्त से बरामदगी के सम्बन्ध में उपरोक्त अभियोगों में धारा 317(4) बीएनएस की वृद्धि की गयी है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-*
*1.* प्रदीप कोहली पुत्र मनोहर लाल निवासी मौहल्ला मल्लुपुरा थाना सिविल लाइन,मुजफ्फरनगर।

*बरामदगी का विवरण-*
▪️3000 रुपये नगद
▪️01 लेडीज पर्स
▪️03 लौंग नाक की पीली धातु
▪️01 मंगलसूत्र मय चैन पीली धातु
▪️01 माथे का टीका मय 01 ओम पीली धातु
▪️01 टूटा हुआ कुण्डल पीली धातु
▪️01 नाक का मोती पीली धातु जिसमें नगर लगे है
▪️01 जोडी टाप्स पीली धातु
▪️06 जोडी पाजेब सफेद धातु
▪️02 बिछुए सफेद धातु
▪️01 स्कूटी UP 12 AF 7101 (सीज)

*गिरफ्तार अभियुक्त प्रदीप उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0स0 776/2021 धारा 380,457,411 भादवि थाना कोतवाली नगर,मुजफ्फरनगर।
2. मु0अ0स0 780/2021 धारा 4/25 आयुद्ध अधिनियम थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
3. मु0अ0स0 154/2022 धारा 380,457,411 भादवि थाना नी मण्डी, मुजफ्फरनगर।
4. मु0अ0स0 12/2025 धारा 110,115(2),351(2),351(3),352 बीएनएस थाना सिविल लाइन,मुजफ्फरनगर।
5. मु0अ0स0 24/2016 धारा 272,273,420 भादवि व 60 आबकारी अधिनियम व 25 आयुद्ध अधिनियम थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
6. मु0अ0स0 377/2018 धारा 60 आबकारी अधिनियम व 272,273 भादवि थाना सिविल लाइन,मुजफ्फरनगर।
7. मु0अ0स0 428/2016 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम थाना सिविल लाइन, मुजफ्फरनगर।
8. मु0अ0स0 693/2015 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम व 259,260,420,471 भादवि थाना सिविल लाइन,मुजफ्फरनगर।
9. मु0अ0स0 828/2017 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना सिविल लाइन, मुजफ्फरनगर।
10. मु0अ0स0 52/2025 धारा 305,331(4),317(4) बीएनएस थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
11. मु0अ0स0 19/2025 धारा 305ए,331(4) बीएनएस थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
*1.* प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*2.* उ0नि0 सचिन चौधरी थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*3.* है0का0 868 अमित कुमार थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*4.* है0का0 372 जयवीर सिंह थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*5.* का0 2276 सुरेन्द्र थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!