[aioseo_breadcrumbs]

*आशादीप मूक बधिर एवं मन्द बुद्धि संस्थान में 76 वां गणतन्त्र दिवस धूमधाम से मनाया*

Share This Article

आशादीप बाल प्रशिक्षण संस्थान विष्णु विहार जानसठ रोड़ मुजफ्फरनगर में 76वां गणतन्त्र दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया। संस्थान के वरिष्ठ सदस्य श्याम लाल बंसल ,उपाध्यक्ष बी.आर.शर्मा,एवं सचिव आर. के. गोयल द्वारा संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। राष्ट्रीय गीत का मूक बधिर एवं मंदबुद्धि बच्चों के साथ रोट्रेक्ट क्लब संयम एवं रोटरी क्लब संयम के सदस्यों के साथ संयुक्त रूप से गायन किया गया। श्री श्याम लाल बंसल एवं बी.आर.शर्मा द्वारा भारत देश के संविधान के बारे में बच्चों को बताया। पी.के. गुप्ता द्वारा देश भक्ति के गीत सुनाए गए। संस्थान की ओर से अरविंद संगल,के.के.शर्मा, रामबीर सिंह,सुधा मजूमदार सुभाष चंद जैन एवं नरेश गुप्ता उपस्थित रहे। रोटरी क्लब संयम के अध्यक्ष रजत राठी,संदीप बंसल सचिव, आकाश भार्गव,आलोक राठी,मनीष मित्तल एवं अंजू रानी द्वारा बच्चों एवं समस्त स्टाफ को राष्ट्रीय प्रतीक तिरंगा झंडा एवं कैप वितरित कर आयोजन को देश भक्तिमय बना दिया। रोट्रेक्ट क्लब संयम की ओर से लक्ष्य गर्ग अध्यक्ष,यश गोयल सचिव,नन्देश्वर अग्रवाल उपाध्यक्ष, हर्ष शर्मा उपसचिव, चिन्मय गुप्ता कोषाध्यक्ष, चिन्मय मित्तल एवं देवाशीष अग्रवाल द्वारा बच्चों, स्टाफ को मिष्ठान के साथ समस्त दिव्यांग बच्चो को उपहार वितरित किए। संस्थान के प्रधानाचार्य ब्रज मोहन शर्मा द्वारा सभी को प्रसाद वितरित किया , प्रभारी उपमंत्री नरेश कुमार गुप्ता एवं रामबीर सिंह द्वारा सभी उपस्थित जनो का आभार/धन्यवाद व्यक्त किया गया। आयोजन में मीना, रीना, शारदा, शर्मिष्ठा, शिवानी, सोनिया एवं सुमन का सहयोग रहा।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This