[aioseo_breadcrumbs]

*पुलिस अधीक्षक अपराध मुजफ्फरनगर द्वारा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में सुरक्षा सम्बन्धित सुझावों का आदान-प्रदान किया गया साथ ही समस्याओं को सुनकर त्वरित/विधिक निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये*

Share This Article

मुजफ्फरनगर पुलिस जनपद में व्यापारियों व आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है तथा समय समय पर व्यापारियों व ट्रान्सपोर्टर संघ के पदाधिकारियों के साथ गोष्ठी की जाती है। इसी क्रम में आज दिनांक 23.01.2025 को पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ व्यापारी सुरक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों सहित पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे, क्षेत्राधिकारी नगर राजू कुमार साव, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी रूपाली राय चौधरी मौजूद रहे।
सर्वप्रथम गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध द्वारा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व से सुझाव व प्रतिपुष्टि ली गयी तथा उनकी समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी लेते हुए सुरक्षा से संबंधित सभी पहलुओं की समीक्षा कर निराकरण करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इसके उपरान्त उनके द्वारा सम्पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन देते हुए अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे विभिन्न अभियानों के बारे में जानकारी दी गयी। पुलिस अधीक्षक अपराध ने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा के लिए पुलिस निरंतर शहर में गश्त करती है मगर इसके अतिरिक्त व्यापारियों को भी सुरक्षा के प्रति सतर्क होना पड़ेगा। सभी व्यापारी बंधुओं को सुरक्षा की दृष्टि से अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने, सीसीटीवी कैमरों की दिशा को सही रखने, आपसी समन्वय से मार्ग पर भी सीसीटीवी कैमरा लगवाने, रात्रि में प्रकाश की उचित व्यवस्था रखने, आपसी सहयोग से मार्केट में सुरक्षा गार्ड/चौकीदार रखने, व्यापारिक कार्यों के दौरान कैश का परिवहन करने से पूर्व पुलिस को सूचित करने, किसी व्यापारी बंधु को किसी आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति से किसी प्रकार का खतरा होने पर पुलिस को तत्काल सूचना देने आदि के संबंध में अवगत कराया गया। अंत में उनके द्वारा उपस्थित सभी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को साइबर फ्रॉड/आनलाइन ठगी व इनसे बचाव के तरीको पर विस्तार से जानकारी दी गयी।

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This