[aioseo_breadcrumbs]

*मीरापुर पुलिस द्वारा गैस एजेंसी से नगदी चोरी की घटना का सफल अनावरण, 1 चोर अभियुक्त को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी किए गए 3.63 लाख रु. किए बरामद*

Share This Article

जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर चोर/लुटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी जानसठ यतेन्द्र नागर के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना मीरापुर बबलू सिंह के कुशल नेतृत्व में दिनांक 22.01.2025 को थाना मीरापुर पुलिस द्वारा 01 शातिर चोर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए गैस एजेंसी से हुए नगदी चोरी की घटना का सफल अनावरण किया गया है । अभियुक्त के कब्जे से चोरी किए गए 3.63 लाख रुपये बरामद किए गए हैं । अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मीरापुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*घटना का संक्षिप्त विवरणः-* दिनांक 19.01.2025 की रात्रि को अज्ञात चोर द्वारा ग्राम मुझेड़ा सादात स्थित एचपी गैस एजेंसी का ताला तोड़कर अलमारी में रखे 3.83 लाख रुपये चोरी करने की घटना कारित की गयी थी । उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना मीरापुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा उच्चाधिकारीगण द्वारा घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु टीम गठित की गयी थी ।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम / पताः-*
*1.* अंकित पुत्र राजवीर निवासी पिपराई थाना सादाबाद जनपद हाथरस, हाल पता योगमाया मंदिर के पास कस्बा व थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर ।

*पूछताछ का विवरणः-* प्रारम्भिक पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त अंकित उपरोक्त द्वारा बताया गया कि वह 1.5 माह पूर्व उपरोक्त गैस एजेंसी पर काम करता था जिस कारण से उसे गैस एजेंसी में पैसे रखे जाने की सारी जानकारी थी । उक्त जानकारी के आधार पर ही अभियुक्त अंकित द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था ।

*बरामदगीः-*
3.63 लाख रुपये नगद (चोरी किए गए )

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*
*1.* उ0नि0 आनन्द कुमार थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर ।
*2.* है0का0 184 कालूराम थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर ।
*3.* का0 1842 सुनील कुमार थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर ।
*4.* का0 55 जितेन्द्र कुमार थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर ।

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This