[aioseo_breadcrumbs]

Jammu में नियंत्रण रेखा के पास आतंकवादियों का पता लगाने के लिए सेना ने तेज किया तलाशी अभियान

Share This Article

जम्मू। सेना ने जम्मू के अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास आतंकवादियों की संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद शुरू किया गया तलाशी अभियान रविवार को ड्रोन और अन्य नवीनतम उपकरणों की मदद से तेज कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ग्रामीणों द्वारा जोगीवन वनक्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना दिए जाने के बाद शनिवार को भट्टल क्षेत्र में सेना की विभिन्न इकाइयों द्वारा तलाशी अभियान शुरू किया गया था। उन्हें संदेह था कि वे घुसपैठिये आतंकवादी थे।

अधिकारियों ने बताया कि तलाशी अभियान जारी है तथा व्यापक क्षेत्र को शामिल करने के लिए अधिक जवानों को तैनात किया गया है, हालांकि अभी तक संदिग्धों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने इलाके की तलाशी के लिए खोजी कुत्तों के अलावा ड्रोन और अन्य नवीनतम उपकरण भी तैनात किए हैं।

उन्होंने बताया कि सेना के इस तलाशी अभियान में पुलिस के दल भी शामिल हुए हैं। पिछले वर्ष 28 और 29 अक्टूबर को अखनूर सेक्टर में सुरक्षाबलों ने दो दिवसीय अभियान में पाकिस्तान आधारित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के तीन आतंकवादियों को मार गिराया था।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This