[aioseo_breadcrumbs]

*मुजफ्फरनगर – अवैध प्लाटिंग पर एमडीए का चला चाबुक, अवैध प्लाटिंग निर्माण पर की गई ध्वस्तीकरण की कार्यवाही*

Share This Article

मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के जोन-4 में उपाध्यक्ष, मु.वि.प्रा. कविता मीना के आदेशों के अनुपालन में आज दिनांक 31.12.2024 को अवैध भू-स्वामी/प्लॉटिगकर्ता नरेश कुमार बंसल उर्फ बंटी द्वारा स्थल निकट गुरू रामराय पब्लिक स्कूल, रूड़की रोड, मुजफ्फरनगर में लगभग 4500.00 वर्गमी0 एवं समर्थ माहेश्वरी पुत्र अमरीश माहेश्वरी व गजेन्द्र ठाकुर द्वारा स्थल सैन्ट मेरी स्कूल के सामने, रामपुरी, मुजफ्फरनगर में लगभग 2000.00 वर्गमी0 में अनाधिकृत रूप से (प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीकृत कराये बिना) अवैध प्लॉटिंग के निर्माण कार्य को विकास प्राधिकरण द्वारा ध्वस्त किया गया। उक्त अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध प्राधिकरण द्वारा पूर्व में नोटिस जारी किये गये थे जिसमें चालानी कार्यवाही के उपरान्त पूर्व में ध्वस्तीकरण के आदेश जारी किये गये थे, परन्तु अवैध प्लाटिंग के भू-स्वामियो द्वारा स्थल से अवैध प्लाटिंग को नहीं हटाया गया था।
अतः आज दिनांक 31.12.2024 को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण द्वारा मुजफ्फरनगर के जोन-4 में लगभग 6500.00 वर्गमी0 भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही अवैध कालोनी के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी है। अवैध कालोनी के ध्वस्तीकरण कार्यवाही के समय प्राधिकरण कार्यालय के अधिशासी अभियन्ता, सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्ता एवं प्राधिकरण टीम के साथ सम्बन्धित थाने का पुलिस बल भी मौक पर उपस्थित रहा।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This