[aioseo_breadcrumbs]

*नववर्ष के स्वागत में आगरा नगर निगम का उपहार*

Share This Article

आगरा नगर निगम के नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल जी के मार्गदर्शन में अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव जी,पर्यावरण अभियंता पंकज भूषण जी,सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम के सहयोग से शासन द्वारा चलाए जा रहे प्लास्टिक उन्मूलन महाभियान अंतर्गत छत्ता जोन के वार्ड 92 सुभाष मार्केट को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त मार्केट घोषित किया गया है।
वार्ड पार्षद अनुज शर्मा व जेडएसओ आशुतोष वर्मा द्वारा मार्केट एसोसिएशन पदाधिकारियों एवं व्यापारियों को स्वच्छता शपथ ग्रहण करवा कर घोषणा की गई।
मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं ब्रांड एम्बेसडर स्वच्छ भारत मिशन श्री राम प्रकाश गुप्ता जी ने बताया कि सुभाष मार्केट में लगभग 498 दुकान है पिछले कई दिनों से नगर निगम की सहयोगी संस्था संवेदना डेवलेपमेंट सोसायटी द्वारा प्लास्टिक उन्मूलन महाभियान अंतर्गत सभी को जागरूक किया जा रहा था व्यापारियों द्वारा स्वयं से नगर निगम को शपथ पत्र भर कर उपलब्ध करवाए गए है सभी व्यापारी नगर निगम के साथ सहयोग करने पर सहमत है।
स्वच्छ भारत मिशन से केके पाण्डे ने बताया कि यह आगरा की तृतीय मार्केट है पहले अजीत नगर, छिपीटोला मार्केट को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त मार्केट घोषित किया जा चुका है।
स्वच्छ भारत मिशन के सलाहकार सरदार बलजीत सिंह ने बताया कि आने वाले समय में आदर्श मार्केट, अपार्टमेंट,कॉलोनी एवं सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त मार्केट,शैक्षिक संस्थान,पार्क,ऑफिस घोषित किए जाएंगे।
मौके पर सुपरवाइजर अवधेश उपाध्याय,राजवीर सिंह,संवेदना डेवलेपमेंट सोसायटी की सीनियर सुपरवाइजर ज्योति राजपूत मोबलाइजर आकाश कुमार,नरगिश,अनुराधा एवं व्यापारियों उपस्थित रहे।सभी वार्ड के सफाई कर्मचारियों का माला पहना कर उत्साहवर्धन किया गया एवं कपड़े के थैले वितरित किए गए। व्यापारियों एवं नागरिकों द्वारा आगरा नगर नगर निगम की इस पहल की प्रशंसा की।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This