उत्तर प्रदेश | मुजफ्फरनगर | राज्य | सामाजिक | स्वास्थय
*सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने जानसठ सीएचसी व बहादरपुर पीएचसी का औचक निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*
मुज़फ़्फरनगर, 29 नवंबर 2025 मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा आज जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जानसठ एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहादरपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दोनों स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं, चिकित्सकीय सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई, रजिस्टरों के संधारण, टीकाकरण कार्यों तथा ओपीडी सेवाओं का विस्तृत अवलोकन किया।…

