[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर में शराब की दुकानों पर आबकारी विभाग का ताबड़तोड़ निरीक्षण, ओवररेटिंग की जांच को गोपनीय टेस्ट परचेस; POS मशीन, स्टॉक, QR कोड और CCTV की भी हुई पड़ताल

Share This Article

मुजफ्फरनगर – जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आबकारी विभाग ने जनपद में मदिरा की दुकानों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान शराब की बिक्री निर्धारित मूल्य पर सुनिश्चित करने और अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के लिए कई बिंदुओं पर जांच की गई।

 

जिला आबकारी अधिकारी के साथ आबकारी निरीक्षकों ने दुकानों पर POS मशीन के माध्यम से शत-प्रतिशत बिक्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उपलब्ध मदिरा के स्टॉक का स्टॉक रजिस्टर से भौतिक सत्यापन किया गया।

 

ओवररेटिंग की जांच के लिए गोपनीय टेस्ट परचेस

 

शराब निर्धारित मूल्य पर बेची जा रही है या नहीं, इसकी जांच के लिए गोपनीय टेस्ट परचेस कराए गए। इसके अलावा दुकानों पर लगे CCTV कैमरों को लगातार क्रियाशील रखने के निर्देश दिए गए।

 

निरीक्षण के दौरान स्टॉक में रखी बोतलों में से रैंडम आधार पर बोतलें निकालकर उन पर लगे QR कोड को विभागीय ऐप के माध्यम से भी जांचा गया।

 

शराब की दुकानों से संबंधित शिकायत के लिए नागरिक अपने स्मार्टफोन में जन शिकायत ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।

 

ऐप डाउनलोड लिंक: https://bit.ly/jan-shikayat-mobile-app

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This