[aioseo_breadcrumbs]

शारदीय नवरात्रि पर मिशन शक्ति-6.0 का आगाज, SSP सूरज कुमार राय ने पुलिस बल के साथ निकाला पैदल मार्च

Share This Article

मुजफ्फरनगर – शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर मिशन शक्ति अभियान-6.0 का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर पुलिस ने पैदल मार्च निकालकर आमजन को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

 

रविवार, 11 अक्टूबर को SSP सूरज कुमार राय ने पुलिस बल के साथ मीनाक्षी चौक से शिव चौक तक पैदल मार्च किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान आमजन को महिलाओं एवं बालिकाओं के सम्मान, सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया। पैदल मार्च के बाद SSP ने शिव चौक स्थित भगवान शिव के मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

**महिला सुरक्षा और स्वावलंबन पर जोर**

मिशन शक्ति अभियान-6.0 का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना और सामाजिक व आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना है। अभियान के तहत पुलिस विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को सुरक्षा उपायों, अधिकारों और शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे रही है।

पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि महिलाओं के साथ छेड़छाड़, उत्पीड़न और हिंसा जैसी घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है। महिलाओं एवं बालिकाओं से अपील की गई कि किसी भी समस्या या अपराध की स्थिति में बिना भय और संकोच के पुलिस से संपर्क करें तथा शिकायत दर्ज कराएं।

**महिला अपराधों के खिलाफ जागरूकता अभियान**

पुलिस की ओर से आमजन से भी अपील की गई कि महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार करें। किसी भी आपत्तिजनक गतिविधि या महिला संबंधी अपराध की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। अभियान के माध्यम से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया जा रहा है।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, मिशन शक्ति नोडल अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ, पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

**हिंदुस्तान लाइव टुडे**
**डिजिटल न्यूज़ चैनल**
**अमरदीप**

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This