[aioseo_breadcrumbs]

डॉ. अंकित गुप्ता के आवास पर हुआ पुष्पांजलि एवं आरती का आयोजन, महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

Share This Article

डॉ. अंकित गुप्ता के आवास पर हुआ पुष्पांजलि एवं आरती का आयोजन, महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

 

खबर कंकरखेड़ा सवादांता। महाराजा अग्रसेन जी की 5150वीं जयंती के पावन अवसर पर कंकरखेड़ा के आदर्श नगर स्थित भारतीय वैश्य परिवार महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. अंकित गुप्ता के आवास पर श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ राजीव गुप्ता ने महाराजा अग्रसेन व माता लक्ष्मी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया।

 

इस अवसर पर महासंघ के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने महाराजा अग्रसेन जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इसके उपरांत सामूहिक रूप से आरती की गई तथा उपस्थित सदस्यों ने एक-दूसरे को जयंती की शुभकामनाएं देते हुए महाराजा अग्रसेन जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम में महाराजा अग्रसेन जी के सामाजिक एवं ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला गया। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी का जीवन समाज में समानता, सहयोग, करुणा और लोककल्याण की भावना को प्रोत्साहित करता है। उनके विचार आज भी समाज को संगठित होकर आगे बढ़ने और आपसी मतभेदों को दूर कर एकता के सूत्र में बंधने की प्रेरणा देते हैं।

मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ राजीव गुप्ता ने कहा कि महाराजा अग्रसेन की विचारधारा समाज के प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान देने और सामूहिक विकास में भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश देती है। उनका जीवन हमें सिखाता है कि समाज की वास्तविक उन्नति तभी संभव है, जब सभी लोग एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनें और जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आएं। उनके आदर्शों को अपनाकर सामाजिक सद्भाव, परस्पर सहयोग और सेवा की भावना को नई मजबूती दी जा सकती है।

 

भारतीय वैश्य परिवार महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव डॉ अंकित गुप्ता ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी की जयंती केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि उनके विचारों को जीवन में उतारने और समाज के प्रति अपने दायित्वों को समझने का भी दिन है। ऐसे आयोजनों से समाज में सांस्कृतिक चेतना जागृत होती है और युवा पीढ़ी को अपने महापुरुषों के जीवन एवं आदर्शों से प्रेरणा मिलती है।इस अवसर पर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजीव गुप्ता, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. अंकित गुप्ता, डॉ. अमित गुप्ता, अंमित गोयल, डॉ. अनुराग मांगलिक, अर्पित जिंदल, प्रथम अग्रवाल, वरूण, योगेश गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This