[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर में अवैध चाकू लेकर घूम रहे दो आरोपी गिरफ्तार, दोनों पर पहले से दर्ज हैं आपराधिक मुकदमे

Share This Article

मुजफ्फरनगर – कोतवाली नगर पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से एक-एक अवैध चाकू बरामद किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने जुल्फकार उर्फ जुल्लू (33) निवासी सुभाष नगर, थाना नई मंडी को मोहल्ला गौशाला से गिरफ्तार किया। वहीं, निशांत उर्फ दंगल (28) निवासी मल्हीरा, थाना कोतवाली नगर को लद्दावाला की ओर जाने वाली गली से पकड़ा गया।

 

दोनों आरोपियों के कब्जे से अवैध चाकू बरामद होने पर कोतवाली नगर में अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, जुल्फकार के खिलाफ वर्ष 2020 में भी दो मुकदमे दर्ज हुए थे। वहीं, निशांत के खिलाफ वर्ष 2016 में गैंगस्टर एक्ट और वर्ष 2021 में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज होने का उल्लेख है।

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ मिश्रा के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा और कोतवाली नगर पुलिस टीम ने की।

 

**हिंदुस्तान लाइव टुडे**

**डिजिटल न्यूज़ चैनल**

**अमरदीप**

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This