मुजफ्फरनगर – सनातन धर्म इंटर कॉलेज, मीरापुर में शनिवार को विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक अपराध इंदु सिद्धार्थ ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव, मिशन शक्ति और पॉक्सो अधिनियम के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
उन्होंने ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक और ओटीपी साझा करने से होने वाले खतरों के प्रति सचेत करते हुए साइबर ठगी होने पर हेल्पलाइन नंबर **1930** और वेबसाइट **www.cybercrime.gov.in** पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी।
मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। वहीं, पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत बच्चों को उनके अधिकारों, अच्छे-बुरे स्पर्श की पहचान और किसी भी अनुचित व्यवहार की स्थिति में अभिभावकों, शिक्षकों या पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।

पुलिस ने छात्र-छात्राओं को सोशल मीडिया का सुरक्षित इस्तेमाल करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि के प्रति सतर्क रहने का संदेश दिया।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप


