[aioseo_breadcrumbs]

पुलिस लाइन में SSP सूरज कुमार राय की सख्ती! परेड, वर्दी, वाहन और बैरकों का बारीकी से निरीक्षण

Share This Article

मुजफ्फरनगर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में परेड की सलामी लेते हुए पुलिसकर्मियों को अनुशासन, एकरूपता और शारीरिक फिटनेस बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान टोलीवार ड्रिल कराई गई और पुलिसकर्मियों के टर्नआउट का निरीक्षण किया गया।

 

परेड के दौरान पुलिस वाहनों की कार्यक्षमता भी परखी गई। वाहनों में लगे हूटर, लाइट, आवश्यक उपकरणों और प्राथमिक चिकित्सा किट की स्थिति का जायजा लेते हुए नियमित साफ-सफाई और रखरखाव के निर्देश दिए गए। डायल-112 पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर समय से पहुंचने, सतर्क रहने और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई कर रिस्पांस टाइम बेहतर रखने को कहा गया।

 

इसके बाद एसएसपी ने पुलिस लाइन स्थित भोजनालय, पुलिस कैफे, सब्सिडियरी कैंटीन और बैरकों का निरीक्षण किया। उन्होंने खान-पान, स्वच्छता और पुलिसकर्मियों को उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा करते हुए व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। मोटर परिवहन शाखा में वाहनों के रखरखाव और संबंधित रजिस्टरों व अभिलेखों की भी जांच की गई।

 

अंत में आदेश कक्ष में अधिकारियों और कर्मचारियों का अर्दली रूम लेते हुए रजिस्टरों एवं अभिलेखों का निरीक्षण किया गया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ, सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के. मिश्रा, प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This