मुजफ्फरनगर: कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक ने थाना शाहपुर क्षेत्र के ग्राम तावली में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया। दंगा नियंत्रण उपकरणों से लैस पुलिसकर्मियों ने गांव व आसपास के क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
एसपी ग्रामीण ने पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ तत्काल प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।
पुलिस ने लोगों से शांति व सौहार्द बनाए रखने तथा अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। सोशल मीडिया पर भ्रामक या अफवाहपूर्ण सूचना फैलाने वालों पर भी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
फ्लैग मार्च में सीओ बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह, थानाध्यक्ष शाहपुर गजेन्द्र सिंह सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप








