[aioseo_breadcrumbs]

पुलिस मॉडर्न स्कूल मुजफ्फरनगर में ‘दीक्षांत समारोह’ का भव्य आयोजन, एसएसपी संजय कुमार वर्मा द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

Share This Article

दिनांक 30.03.2026 को पुलिस मॉडर्न स्कूल, मुजफ्फरनगर में ‘दीक्षांत समारोह’ का भव्य एवं गरिमामयी आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर  संजय कुमार वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षका द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं मां सरस्वती के पूजन-अर्चन के साथ किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समस्त उपस्थित जनों को भावविभोर कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा ओलंपियाड प्रतियोगिता में गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त करने वाले कुल 36 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त शैक्षिक सत्र के दौरान कक्षा नर्सरी से कक्षा 8 तक अपनी-अपनी कक्षाओं में शीर्ष-3 स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  का बच्चों के प्रति विशेष स्नेह एवं आत्मीयता देखने को मिली। उन्होंने बच्चों के बीच जाकर उनसे संवाद किया, उनके प्रदर्शन की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा उन्हें जीवन में अनुशासन, परिश्रम एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण का महत्व समझाया। उन्होंने बच्चों को निरंतर आगे बढ़ने, अपने सपनों को साकार करने तथा समाज एवं राष्ट्र के प्रति सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उनके प्रेरणादायी शब्दों से बच्चों में नई ऊर्जा एवं आत्मविश्वास का संचार हुआ। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा विद्यालय के शिक्षकों की भी सराहना की गई। उन्होंने कहा कि शिक्षक ही विद्यार्थियों के भविष्य के निर्माता होते हैं और उनकी मेहनत, समर्पण एवं मार्गदर्शन से ही बच्चे सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचते हैं। उन्होंने शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं संस्कार प्रदान करने के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उन्हें इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा बच्चों के साथ समय व्यतीत कर उनके साथ फोटो भी खिंचवाए गए, जिससे बच्चों में अत्यधिक उत्साह एवं खुशी का वातावरण देखा गया। बच्चों के साथ बिताए गए ये स्नेहिल एवं प्रेरणादायी पल कार्यक्रम की विशेष आकर्षण रहे। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ, अभिभावकगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This