वाद विवाद प्रतियोगिता में एसडी कॉलेज विजेता, मेजवान छोटू राम डिग्री कॉलेज बने उपविजेता
वाद विवाद प्रतियोगिता में एसडी कॉलेज विजेता, मेजवान छोटू राम डिग्री कॉलेज बने उपविजेता

स्थानीय चौ. छोटूराम पी.जी. कॉलेज, मुज़फ्फरनगर में आज चौ. छोटूराम स्मारक अंतर-महाविद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय *”विकसित उत्तर प्रदेश* *2047 के* *निर्माण में युवाओं की* *भूमिका निर्णायक* *होगी”* रखा गया, जिसमें मां शाकुंभरी वि वि से सम्बन्ध विभिन्न 11 महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) *माननीय श्री* *कपिल देव अग्रवाल* रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ माननीय मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में चौ. अमरपाल सिंह, अध्यक्ष प्रबंध समिति तथा चौ. शरद कुमार, सचिव प्रबंध समिति की गरिमामयी उपस्थिति रही।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. के. पी. सिंह ने मुख्य अतिथि एवं सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों को इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका डॉ. राधा मोहन तिवारी, डॉ. अशोक कुमार त्रिपाठी तथा डॉ. गिरिराज सिंह ने निभाई। निर्णायकों ने प्रतिभागियों के तर्क, प्रस्तुति शैली एवं विषय की समझ के आधार पर परिणाम घोषित किए।

प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों की कुल 11 टीमों ने भाग लिया, जिनमें प्रमुख रूप से एस. डी. कॉलेज, मुज़फ्फरनगर, जैन कन्या पाठशाला पी जी कॉलेज,मुज़फ्फरनगर, सी.सी.आर. कॉलेज, मुज़फ्फरनगर, जे वी जैन कॉलेज, सहारनपुर, श्रीराम कॉलेज ऑफ लॉ मुज़फ्फरनगर, श्रीराम कॉलेज, मुज़फ्फरनगर, आर. के. कॉलेज, शामली, तथा एस. डी. कॉलेज ऑफ कॉमर्स, हरबीरी देवी भोपाल सिंह डिग्री कालेज मु नगर आदि रही ।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान एस. डी. कॉलेज, मुज़फ्फरनगर की टीम ने प्राप्त किया, जबकि द्वितीय स्थान चौ. छोटूराम पी.जी. कॉलेज, मुज़फ्फरनगर की टीम को प्राप्त हुआ,विषय के पक्ष में प्रथम पुरस्कार एस डी की वैदेही शर्मा तथा द्वितीय पुरस्कार छोटू राम कॉलेज की कु एलिना को मिला जबकि विपक्ष में बोलते हुए छोटू राम कॉलेज की रिशु त्रिपाठी प्रथम व एस डी कॉलेज के अक्षय कुमार को द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ,सभी को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का प्रभावी संचालन डॉ. रवीश कुमार द्वारा किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक परिषद के सचिव डॉ. ओमवीर सिंह के नेतृत्व में डॉ. संदीप कुमार, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. सुनील कुमार सिंह, डॉ. अभिषेक सिंह, डॉ. रेणु, डॉ. आर्य पी.एस., डॉ. टेशू, डॉ. हरिओम शर्मा, डॉ. के.पी. मालिक, डॉ. संयोनी दास आदि का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में विद्यार्थियों को विकसित उत्तर प्रदेश 2047 के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया तथा ज्ञान, कौशल और अनुशासन को सफलता की कुंजी बताया।
