कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में 23 से 25 मार्च को LNCT यूनिवर्सिटी भोपाल में आयोजित कराटे राष्ट्रीय प्रतियोगिता में आदित्य धनराज कौशिक ने मेल इंडिविजुअल काता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया व -55 किलो भार वर्ग में शरद आत्रेय ने शानदार फाइट खेल कर बेहतर प्रदर्शन किया। डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ मुजफ्फरनगर के जनरल सेक्रेटरी शिहान राजेश कोशिक को पृमाण पतृ व मोमेंटो दे कर सम्मानित किया मुजफ्फरनगर पहुंचे कर शिहान राजेश कौशिक ने दोनों खिलाड़ियों को आशीर्वाद देकर उत्साह बढ़ाया।









